{"_id":"6a9f1d7957d5be7dae0b6852","slug":"middle-aged-man-dies-after-consuming-poisonous-substance-in-brahmapuri-meerut-news-c-72-1-mct1011-159015-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रह्मपुरी में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रह्मपुरी में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए पीएल शर्मा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ब्रह्मपुरी के बीबीए स्कूल के पास रहने वाले अशोक राजन (54) ने सोमवार शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बेटे लक्ष्य राजन ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार की ओर से अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।