फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mid-day meal will be given to naval sitting at home

घरों में ही मिड डे मील खाएंगे सरकारी स्कूलों के नौनिहाल

Sat, 18 Jul 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal will be given to naval sitting at home
हस्तिनापुर। विकास खंड हस्तिनापुर के सौ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 8 हजार नौनिहाल बच्चों को घर बैठे ही मिड-डे मील मिलेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के रिकॉर्ड को खंगाल रहा है। स्कूलों के बंद होने से लेकर 30 जून तक का प्रतिदिन के हिसाब से राशन अभिभावकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड 19 महामारी और लॉक डाउन के चलते सभी स्कूलों को 24 मार्च से बंद रखा गया है। शासन के आदेश है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को लॉकडाउन अवधि और ग्रीष्म अवकाश का खाद्यान्न और कंवर्जन कास्ट दी जाए। जिससे गरीब बच्चों के अभिभावकों को राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मिड डे मील में प्रयुक्त मसाले एवं खाद्य तेल आदि के लिए कंवर्जन कॉस्ट के रूप में रकम उनके खातों में भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों को खाद्यान्न मिल चुका है, जल्द ही वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खाद्यान्न में गेहूं और चावल मिलेगा। खाद्यान्न राशन डीलर द्वारा और कंवर्जन कास्ट बैंक द्वारा अभिभावकों के खाते में जाएगी। स्कूलों के प्रधानाध्यपक बैंक के माध्यम से अभिभावकों के खाते में कंवर्जन कास्ट का पैसा भिजवाएंगे।
विज्ञापन

इतने रुपए मिलेंगे
कंवर्जन कॉस्ट में प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को 374 रुपये और उच्च प्राथमिक के प्रति बच्चे को 561 रुपये मिलेंगे।
इतना मिलेगा राशन
प्राथमिक स्तर के छात्र को प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न और उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र को प्रतिदिन 150 ग्राम खाद्यान्न दिया जाता है। इस हिसाब से प्राथमिक के छात्र के अभिभावकों को 76 दिन का 7 किलो 600 ग्राम और उच्च प्राथमिक के छात्र को राशन डीलर 11 किलो 400 ग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को देना होगा ब्योरा
प्रधानाध्यापक को बच्चों के बारे में खाद्यान्न दिए जाने की जानकारी कोटेदार को देनी होगी। जिस पर कोटेदार बच्चों के अभिभावकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। वहीं सरकारी स्कूलों के अध्यापक बच्चों के अभिभावकों का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएस कोड, बैंक का नाम तथा अन्य जानकारियों को जुटाने में लगे हुए हैं।
हस्तिनापुर खंड में मौजूद सरकारी स्कूलों और बच्चों की संख्या
विकासखंड हस्तिनापुर में जूनियर स्कूलों की संख्या 13 और प्राइमरी स्कूलों की संख्या 65 कम कंपोजिट स्कूलों की संख्या 22 कुल स्कूल 100 है। जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 1800 और प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 6200 है।
-----------------------------
इनका कहना
जल्द होगा वितरित
मिड-डे-मील के मामले में विभाग के आदेशानुसार लॉकडाउन अवधि के 76 दिनों का खाद्यान्न छात्रों के अभिभावकों को दिया जा रहा। क्षेत्र के बहुत स्कूलों में खाद्यान्न वितरित भी कर दिया है। बचे हुए स्कूलों में भी जल्द ही बांट दिया जाएगा। -ज्ञानचंद, खंड शिक्षा अधिकारी, हस्तिनापुर

खाते में जाएंगी धनराशि
कंवर्जन कॉस्ट भी अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। राशन डीलर द्वारा खाद्यान्न दिया जाएगा। प्राथमिक के बच्चे की 374 और जूनियर के बच्चे के अभिभावक के खाते में 561 रुपये कवंर्जन कास्ट के भेजे जाएंगे। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। -मधु, एबीआरसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed