फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laser technology discussed in national seminar

रोबोट, ऑप्टिकल डिवाइस में सूक्ष्म उपकरण बेहद उपयोगी : प्रो. रमेश चंद्रा

Sat, 15 Nov 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Laser technology discussed in national seminar
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में चल रही फोटॉनिक्स एंड इमर्जिंग मैटेरियल्स फ़ॉर फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी (पीईएमएफटी-2025) के दूसरे दिन शुक्रवार को वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने व्याख्यान दिए। इसमें आईआईटी रुड़की के प्रो. रमेश चंद्रा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि रोबोट और ऑप्टिकल डिवाइस में सुक्ष्म उपकरण बेहद उपयोगी हैं। भविष्य में हल्के उपकरणों का प्रयोग और बढ़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. रमेश चंद्रा, डॉ. अंजनी तिवारी सीएसआईआर-एनपीएल दिल्ली के डॉ. अशोक कुमार, जेएनयू दिल्ली के प्रो. पवन कुमार ने लेजर तकनीक क्षेत्र में सूक्ष्म और तीक्ष्ण प्रकाश बिंदु तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा, मशीन निर्माण और और डाटा संग्रह जैसे क्षेत्रों में भी यह तकनीक उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन

टेराहर्ट्ज़ तकनीक से जुड़े व्याख्यानों में उन आधुनिक तरीकों पर भी मंथन किया गया, जिससे संचार, सुरक्षा, जांच और संवेदनशील डिटेक्शन सिस्टम के विकास में मदद मिल सके।ऊर्जा आधारित तकनीकों पर भी चर्चा की गई। शोधकर्ताओं ने कम लागत में हाइड्रोजन उत्पादन, बेहतर सौर ऊर्जा उपकरण और उन्नत बैटरियों को विकसित करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राफीन, एमएक्सीन सहित अन्य आधुनिक पदार्थों पर हुए अध्ययनों से यह संकेत मिला कि भविष्य में अधिक टिकाऊ और तेज चार्ज होने वाली ऊर्जा प्रणालियां तैयार की जा सकती हैं। फेरोफ्लुइड जैसे तरल पदार्थों में सूक्ष्म चुंबकीय कण होते हैं। ये मशीनों में घर्षण कम करने और ऊर्जा उत्पादन में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed