{"_id":"68dd387e0fa65423f40e8d46","slug":"microbiology-and-disease-diagnosis-will-get-direction-meerut-news-c-72-1-mrt1063-141596-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सूक्ष्म जैविकी और रोग निदान को मिलेगी दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सूक्ष्म जैविकी और रोग निदान को मिलेगी दिशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोग निदान पर हुआ अंतर राष्ट्रीय व्याख्यान, छात्र विनिमय कार्यक्रम की रूपरेखा बनीं
- सीसीएसयू का वियतनाम के साथ हुआ एमओयू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जैविकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में सूक्ष्म जैविकी और रोग निदान में अंशीय दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान हुआ।
हाॅल ही में निदेशक अनुसंधान प्रो. बीरपाल सिंह और प्रो. जितेंद्र कुमार का एक प्रतिनिधि मंडल वियतनाम के लोंग लाल विवि गए थे, जहां दोनों विवि के बीच एक ओएमयू हुआ। ओमएयू होने के बाद सीसीएसयू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। मुख्य वक्ता वियतनाम के डॉ. गुयेन बाओ क्वोक ने कहा कि एमओयू के बाद अब सीसीएसयू के विद्यार्थी वियतनाम जाएंगे और नोंग लाम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मेरठ आकर अध्ययन व शोध कार्यों में भाग लेंगे। प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर का अनुभव मिलेगा। शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय दृष्टि का परिणाम है। डॉ. प्रदीप कुमार ने उन्हें प्रयोगशालाओं का परिचय कराया। नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिनिधियों को डांडिया नृत्य भी सिखाया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।