फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mewat accident: Atmosphere of sadness in family and village after death of four including mother and son

हादसे से टूटा कहर: मां-बेटे के शव देख मचा चीत्कार, घरों में नहीं जले चूल्हे, दादी रोते-रोते हुई बेहोश

Fri, 29 Mar 2024 11:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 11:22 AM IST
सार

Meerut News : एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत से हर तरफ कोहराम मचा है। वहीं, मां-बेटे के शव देखकर चीत्कार मच गया। आसपास के लोगों में मातम पसरा है और घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

विज्ञापन
Mewat accident: Atmosphere of sadness in family and village after death of four including mother and son
हादसे से टूटा कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहसूमा से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे सीसीएसयू कर्मचारी धनप्रकाश की पत्नी अनीता, उनके बेटे संभव समेत चार रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरियाणा के मेवात में दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मां-बेटे के शव देखकर मचा चीत्कार, नहीं जले चूल्हे
बहसूमा के बसी मोहल्ले में दोपहर को चार लोगों की मौत की मनहूस खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। धनप्रकाश और उनकी मां तारावती बदहवास हो गईं। मां-बेटे सहित चार रिश्तेदारों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ले में चूल्हे तक नहीं जले। रात को मां-बेटे के शव पहुंचे तो हाहाकार मच गया। हर किसी की आंख नम हो गई।

विज्ञापन

अनुसूचित जाति समाज के धनप्रकाश रोजाना बहसूमा से ही विश्वविद्यालय जाते हैं। उनका इकलौता बेटा संभव मेरठ कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसे की सूचना के बाद घर पर मौजूद संभव की दादी तारावती बेहोश हो गईं। कुछ होश आने पर वे बस यही कहती रहीं कि बहू अनीता और पोते संभव के बिना कैसे रहेंगे। अब घर कौन संभालेगा। तारावती की हालत देखकर मोहल्ले की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। लोग यही कह रहे थे कि पूरा परिवार उजड़ गया।

विज्ञापन

वहीं, धनप्रकाश की बहन पुष्पा के डौरली स्थित घर और ससुराल मोरटा में भी मातम पसरा रहा। रिश्तेदारों की समझ में ही नहीं आ रहा कि किसे ढांढस बंधाने कहां जाएं। रिश्तेदारों ने बताया कि पीयूष का अंतिम संस्कार मोरटा में किया जाएगा।

विज्ञापन

दीपांशु का डौरली और अनीता एवं संभव का अंतिम संस्कार बहसूमा में शुक्रवार सुबह किया जाएगा। रात को परिजन पोस्टमार्टम के बाद हरियाणा से शवों को लेकर मेरठ के लिए निकल गए हैं। धनप्रकाश की बेटी गुनी कस्बे के स्कूल में नौवीं की छात्रा है। धनप्रकाश सात भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। पोस्टमार्टम के बाद रात को परिजन दोनों शवों को लेकर घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम छाया रहा। मां-बेटे के शवों का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मां अस्पताल में, बेटे का शव घर में
दीपांशु का शव रात को डौरली पहुंच गया। लोगों का कहना था कि परिवार पर कितना बड़ा मुसीबत का पहाड़ टूटा है। मां अस्पताल में है और बेटे के शव घर में रखा है।

मेवातियों ने नम आंखों से किया विदा
पोस्टमार्टमम के बाद मेरठ के चार लोगों के शवों को मेवात के लोगों ने नम आंखों से विदा कर भिजवाया। वहीं, हादसे के बारे में हाजी इलियास ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर वे मदरसे के बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे तो 12 साल की बच्ची मामी-मामी चिल्ला रही थी। खून में लथपथ बच्ची को कई जगह चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट, सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी

सीसीएसयू में शोक छाया, कर्मचारियों ने बंद रखा कामकाज
चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के गोपनीय विभाग में कार्यरत लिपिक धनप्रकाश के परिजनों की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर कैंपस में शोक छा गया। कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने शाम चार बजे शोकसभा का आयोजन किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने हादसे पर गहरा दुख जताकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed