फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Methods of conservation of medicinal plants told to students in RG PG College

आरजी पीजी कॉलेज में छात्राओं को बताए औषधीय पौधों के संरक्षण के तरीके

Thu, 30 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Methods of conservation of medicinal plants told to students in RG PG College
आरजी पीजी कॉलेज में छात्राओं को बताए औषधीय पौधों के संरक्षण के तरीके
विज्ञापन

मेरठ। आरजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बुधवार को हुए सेमिनार का विषय इथनोमेडिसिनल बैल्थ ऑफ इंडिया कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल मैनेजमेंट रहा। कॉलेज की बॉटनी एकेडमिक एंड कल्चरल सोसाइटी एवं प्लांट कंजर्वेशन सोसाइटी की ओर से यह आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने किया। विशिष्ट अतिथि सीसीएसयू प्रोवीसी प्रो. वाई विमला रहीं। संयोजक डॉ. मीनू गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।
सेमिनार के पहले सत्र में भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली से आए मुख्य वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने जैव विविधता के संरक्षण का महत्व बताया। रामजस कॉलेज से आए वक्ता डॉ. सुरेश कुमार वानस्पतिक औषधियों पर विचार रखे।
विज्ञापन

दूसरे तकनीकी सत्र में विभिन्न शोधकर्ताओं ने शोध पत्र पढ़े व प्रस्तुतिकरण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. संजीव त्यागी डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ. उपेंद्र कुमार हरियाणा कृषि विवि एवं डॉ. शेफाली पूनिया डीएन डिग्री कॉलेज से रहीं। प्रतियोगिता में मानसी पहली विजेता बनी। आरजी कॉलेज की छात्रा जूली दूसरे स्थान पर रहीं। शुभारंभ प्रो. एपी गर्ग वीसी शोभित विवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलेडिक्टरी सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. एपी गर्ग कुलपति शोभित विवि एवं डॉ. राजीव गुप्ता क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी रहे। पदाधिकारियों व सदस्य छात्राओं क ो प्राचार्य डॉ. अर्चना शर्मा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

छात्राओं व शिक्षिकाओं ने शोध पत्र पढ़े। डॉ. मीनू गुप्ता ने कविता पाठ किया। निर्लेप कौर, संयोगिता, डॉ. गीता सिंह, डॉ. मधु मलिक, डॉ. अनुपमा सिंह व ममता शर्मा ने सहयोग दिया। डॉ. अनुपमा सिंह ने पोस्टर सेशन की प्रदर्शनी का संयोजन एवं संचालन किया। कंचन, सीमा जैन, छवि, पारुल, बीना ने सहयोग दिया। इस मौके पर सोविनियर का विमोचन भी किया गया। संचालन डॉ. अमिता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed