फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Met the Law Minister to demand a High Court Bench

हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए कानून मंत्री से की मुलाकात

Sun, 10 Aug 2025 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Met the Law Minister to demand a High Court Bench
रोहटा। केन्द्रीय कानून मंत्री से मिलते पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह। स्वयं
रोहटा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर प्रयासरत बागपत के पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रविवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यपाल सिंह ने कानून मंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मेरठ में हाईकोर्ट की प्रथम बेंच स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं और मेरठ को न्यायिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से न केवल न्याय प्रणाली सुलभ होगी, बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को न्याय पाने के लिए इलाहाबाद तक नहीं जाना पड़ेगा। मुलाकात के दौरान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मामले को उच्च स्तरीय स्तर पर उठाने और मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed