Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of staying fit given by cycling

Meerut News: साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

Mon, 16 Feb 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Message of staying fit given by cycling
सुभारती में हुआ फिटनेस कार्यक्रम
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संकाय के इस कार्यक्रम में फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अतुल तिवारी ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइक्लिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह प्रदूषण कम करने में भी सहायक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार ने फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट प्रो. संदीप कुमार एवं अतिथि डॉ. बरखा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. अनोज राज, डॉ. अंकित सिंह जादौन, मोहम्मद सरताज, शुभम राठी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed