फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of environmental protection given by planting trees in Gaushala

गोशाला में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 31 Aug 2025 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting trees in Gaushala
सरधना। गांव फरीदपुर ​स्थित गौशला में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजक
सरधना। गांव फरीदपुर स्थित गोशाला में रविवार को विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत दर्जनों छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। पौधरोपण के साथ-साथ गोसेवा भी की गई, जिससे लोगों को सेवा, करुणा और पुण्य का भाव जागृत हुआ। आयोजन के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि वृक्ष और गोमाता दोनों ही भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। इनकी सेवा से समाज और प्रकृति दोनों का कल्याण होता है। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधे लगाना था, बल्कि ग्रामीणों को यह संदेश देना भी था कि पर्यावरण की रक्षा करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि गोशाला परिसर को हराभरा और स्वच्छ बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में ठाकुर लाखन सिंह, उदय प्रताप खेड़ा, गौतम नहाली, विक्की कालंदी और ठाकुर अभिनेष सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed