फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of education and cleanliness given in slum

Meerut News: झुग्गी बस्ती में दिया शिक्षा व स्वच्छता का संदेश

Wed, 11 Mar 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Message of education and cleanliness given in slum
झुग्गी बस्ती में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवक स्र
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बसी झुग्गी बस्ती में लोगों को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल न जाने वाले बच्चों और प्रौढ़ महिलाओं को साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान से बस्ती की प्रौढ़ महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने शिक्षा और स्वच्छता विषय पर पोस्टर बनाकर जागरूकता फैलायी तथा स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि अज्ञानता के खिलाफ समाज को निरंतर जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने कहा कि स्त्री शिक्षा के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। अशिक्षा के कारण समाज में गरीबी और अनेक सामाजिक व राजनीतिक कुरीतियां पनपती हैं, जिनका समाधान शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने सभी से स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में घरेलू हिंसा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने घरेलू हिंसा से होने वाली शारीरिक और मानसिक हानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को छिपाने के बजाय साहस के साथ अपने परिजनों को बताएं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें।

शिविर में प्रवक्ता महीपाल सिंह, परविंदर, डॉ. संयोगिता, अंजली रानी तथा स्वयंसेवक शिवानी, जिया, रिया, दीपांशी, मानसी, छवि धामा, आकाश, देवांश सहित सभी का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed