फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of awareness against TB conveyed.

Meerut News: टीबी के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

Mon, 24 Aug 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Message of awareness against TB conveyed.
बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स टीबी के लिए प्रति जागरुक करते हुए
बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज में सोमवार को टीबी जागरूकता अभियान के तहत 73 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों और लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया। कैडेटों ने अभिनय के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और नियमित उपचार का महत्व बताया।
विज्ञापन

नाटक में लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने का संदेश दिया। कैडेटों ने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान और चिकित्सक की सलाह के अनुसार पूरा उपचार लेने से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी को लेकर भ्रांतियां दूर करने और मरीजों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की।इस मौके पर प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश कुमार, एनसीसी प्रथम अधिकारी अतुल देव गौतम, रोहित व सुनील, पीएचसी के टीबी इंचार्ज डॉ. नवीन चौधरी, आदित्य गौतम समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed