मोदीपुरम। हिंदी दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में उद्गार संस्था के तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने हिंदी पर अपने विचार रखे। विद्यालय में हाईस्कूल और इंटर के हिंदी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। डीएमजी इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हिंदी बहुत समृद्ध भाषा है। इसका मान सम्मान करना चाहिए। गुड बाय, हैप्पी बर्थडे, हैप्पी दिवाली जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बच्चा घर से ही अंग्रेजी प्रेम सीखता है। मुख्य वक्ता शीलेंद्र चौहान ने कहा कि आने वाला समय हिंदी का ही है। अब, मेडिकल और तकनीकी शिक्षा भी हिंदी में मिल रही है। संचालन विनय ने किया। कार्यक्रम में भागवत सिंह, विनय, कमल, राकेश, महेश, विनोद, विष्णु, प्रेमपाल, राजेंद्र, बाल किशोर, उदयवीर, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद