फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students honored on Daksha Prajapati Jayanti

Meerut News: दक्ष प्रजापति जयंती पर मेधावियों का सम्मान

Mon, 27 Jul 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored on Daksha Prajapati Jayanti
दौराला - दक्ष प्रजापति की जयंती पर मेधावी को सम्मानित करते पूर्व विधायक संगीत सोम।
दौराला। मटौर स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार को दक्ष प्रजापति जयंती के पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि शामिल हुए। शुभारंभ हवन-पूजन से हुआ। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने शिक्षा को सामाजिक प्रगति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से जोड़ना प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अपने महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संगठन के साथ समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान रालोद नेता बाबूराम प्रजापति, संजय पनवाड़ी, देवेंद्र, ओमप्रकाश, अमर सिंह, इंद्रपाल, नवीन, गोविंद, महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed