{"_id":"69b97105854101221008927d","slug":"meritorious-girl-students-were-honoured-in-various-categories-meerut-news-c-72-1-mct1014-150300-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विभिन्न श्रेणियों में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विभिन्न श्रेणियों में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
- आरजी पीजी कॉलेज में हुआ एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सराहने के लिए एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल मित्तल (प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव), पूर्व प्राचार्य डॉ. मधु मित्तल, डॉ. संगीता कुमार, प्रो. पारुल सिंह और संयोजक प्रो. सुनीता ने शुभारंभ किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज ने कुल 73 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। डॉ. मनमोहन नाथ सेठ मेमोरियल ट्रॉफी 99.4 प्रतिशत उपस्थिति वाली बीएससी छात्रा दिव्या को मिली।
इस दौरान बताया गया कि यूनिवर्सिटी में कॉलेज की छात्राओं ने कमाल दिखाया और विभिन्न विषयों में 13 ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। इनमें शताक्षी भारद्वाज (चित्रकला), रूबी (संगीत), अंकित उज्जवल (भूगोल), कनुप्रिया चौधरी (एमएससी बॉटनी), वर्णिका (स्नातक सर्वाधिक अंक), अदिति कौशिक (बीएससी सर्वाधिक अंक), कशिश शर्मा (बीवॉक एसीपी), खेल क्षेत्र में खुशी धामा को भोपाल सिंह मेमोरियल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
प्रमिला मित्तल पुरस्कार 12 परास्नातक छात्राओं को ज्ञान प्रकाश मेमोरियल व अन्नपूर्णी देवी मेमोरियल दो-दो छात्राओं को प्रदान किया गया। एनसीसी, रेंजर्स व एनएसएस की उत्कृष्ट छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। डॉ. राहुल मित्तल ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीएड की छात्राओं ने नृत्य, योगासन, कथक, नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका की प्रस्तुतियां दीं।