फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merit list to be prepared by the 14th; admissions to take place from the 17th to the 19th.

Meerut News: 14 तक मेरिट तैयार, 17 से 19 तक होंगे दाखिले

Mon, 10 Aug 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 10 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Merit list to be prepared by the 14th; admissions to take place from the 17th to the 19th.
सीसीएसयू में प्रवेश की तारीख नजदीक, प्रवेश के लिए छात्र दस्तावेज रखें तैयार
विज्ञापन

अवकाश के चलते विश्वविद्यालय ने किया कार्यक्रम में बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट से प्रवेश की तारीख नजदीक आ गई है। कांवड़ यात्रा के चलते अवकाश के कारण प्रवेश कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब पहली वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश 17 से 19 अगस्त तक होंगे। पहले प्रवेश 13 और 14 अगस्त को होने प्रस्तावित थे। विश्वविद्यालय से अभ्यार्थियों से दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा है।
जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को देखते हुए विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों में तीन से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते विश्वविद्यालय ने प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन जारी किया है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार 12 से 14 अगस्त तक परिसर विभाग, कॉलेज और संस्थान समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों का पाठ्यक्रमवार डेटा डाउनलोड करेंगे। इसके आधार पर अंक प्रतिशत, भारांक, आरक्षण नियम और खेल कोटा आदि के अनुसार पहली वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

17 अगस्त को परिसर विभाग पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेगा। इसी तरह कॉलेज और संस्थान पहली वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 17 से 19 अगस्त तक एडमिशन ऑफर भेजेंगे। विद्यार्थी ऑफर स्वीकार करने के बाद अपने शैक्षणिक और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराएंगे। इसके बाद कॉलेज, संस्थान और परिसर विभाग प्रवेश कन्फर्म करेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने सभी संस्थानों को 19 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा बदलाव
यह संशोधित कार्यक्रम बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा स्नातक-परास्नातक के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शामिल रहेंगे।

यह दस्तावेज रखें तैयार
प्रवेश प्रक्रिया में समय कम होने के कारण विद्यार्थियों को अपने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की अंकतालिका, प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, भारांक संबंधी प्रमाणपत्र, आधार पहचान पत्र और अन्य जरूरी अभिलेख तैयार रखने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया समझने के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पीपीटी भी अपलोड की है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि पहली वरीयता सूची को अलग से समर्थ पोर्टल पर अपलोड न करें। सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए संबंधित कॉलेज एडमिशन ऑफर और परिसर विभाग प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल पोर्टल के माध्यम से जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed