फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merit list for PG diploma courses at the Sports University to be released today.

Meerut News: खेल विवि में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आज जारी होगी मेरिट

Mon, 31 Aug 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Merit list for PG diploma courses at the Sports University to be released today.
- बीपीईएस कोर्स में पूरे हो चुके हैं प्रवेश, कक्षाएं भी हुईं शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बीपीईएस की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। अब विवि प्रशासन की ओर से आज पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट जारी की जाएगी। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी है।
खेल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर मेरिट के आधार पर और 5 सीटों पर खेल कोटे से व 5 ईडब्लूएस कुल 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई। सभी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं और कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा बीएससी योगा (बैचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर भी प्रवेश लगभग पूरे हो चुके हैं। वहीं, अब पीजी डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। इसके लिए आज पहली मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए है। पीजी डिप्लोमा कोर्स में कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स के लिए आज मेरिट जारी होने की पूरी संभावना है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में सभी कोर्स में प्रवेश पूरे कर लिए जाएंगे। बीपीईएस की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं अन्य में भी कक्षाएं जल्द शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed