फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mercury crosses 38 degrees; rain likely today.

Meerut News: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज बारिश के आसार

Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 38 degrees; rain likely today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
दोपहर तक सूरज की तपिश बढ़ने से सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। उमस बढ़ने से लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस हुई। घरों और कार्यालयों में पंखे और कूलर भी पूरी राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 203 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed