फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   merchents no following the roster

रोस्टर का पालन नहीं कर रहे रसूखदार व्यापारी

Tue, 30 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
merchents no following the roster
फलावदा। उपजिलाअधिकारी द्वारा लागू की गई लेफ्ट राइट नीति रसूखदार व्यापारियों को रास नहीं आ रही है। वे नियम कायदों को ठेंगा दिखाकर रोजाना प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते काफी दिन से बंद चल रही दुकानें खुलवाने के लिए एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक करके लेफ्ट राइट रोस्टर लागू किया था। नियमानुसार एक दिन राइट साइड की दुकानें तथा दूसरे दिन लेफ्ट साइड के प्रतिष्ठान खोले जाने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत ने एसडीएम के आदेश का पालन करते हुए दुकानें खोलने का रोस्टर जारी कर दिया। इसके बावजूद कुछ रसूखदार व्यापारी प्रतिदिन प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। कस्बे में पुलिस चौकी के समीप एवं दूसरे स्थानों पर खुलने वाली दुकानें चर्चा में हैं। उक्त व्यापारियों को रोस्टर रास नहीं आ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मनमानी के आगे नियम कायदे बेमानी साबित हो रहे हैं। इससे आजिज अन्य दुकानदार भी प्रतिदिन प्रतिष्ठान खोलने का मन बना रहे हैं। समान कानून लागू नहीं होने से कुछ व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण की गुमशुदगी दर्ज कराई
फलावदा। गगसोना निवासी प्रियंका का पति राहुल बीती 10 जनवरी को अपने पिता से कहासुनी के बाद घर छोड़कर चला गया था। परिजनों के काफी प्रयास के बावजूद राहुल का कुछ पता नहीं लगा। राहुल घर नहीं लौटा तथा उसका सुराख नहीं लगा। कई माह बीतने के बाद भी राहुल घर नहीं लौटा। हताश होकर प्रियंका ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed