फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Merchants disappointed due to postponement of Kanwar Yatra, dumped goods worth crores, neither SAIL nor profits

कांवड़ यात्रा स्थगित होने से व्यापारियों को होगा बड़ा नुकसान, करोड़ों का माल डंप, इस बार हाईवे पर नहीं गूजेंगे जयकारे

Mon, 22 Jun 2020 11:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Merchants disappointed due to postponement of Kanwar Yatra, dumped goods worth crores, neither SAIL nor profits
कांवड़ यात्रा 2019 फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोराना महामारी के चलते इस बार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा नहीं होगी। इस बार न तो केसरिया सैलाब उमड़ेगा और न ही बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। शहर में कांवड़ यात्रा में हर साल 20 दिन के आयोजन में छोटे-बड़े हर वर्ग के व्यापारी को काम मिलता था, जो अब नहीं मिलेगा। शहर में हर सेगमेंट के व्यापारियों को भारी घाटा होगा। कांवड़ यात्रा का आयोजन न होने सेे हर तबके का व्यापारी निराश है।

विज्ञापन


शहर में श्रावण मास की शुरुआत के साथ 6 जुलाई से कांवड़ का बाजार सजना था। 80 दिन के लॉक डाउन के बाद जब शहर अनलॉक होना शुरू हुआ तो इस बार की कांवड़ यात्रा से व्यापारी काफी उम्मीद लगाए हुए थे। ऐसे में कांवड़ यात्रा सीजन में लाखों रुपये का कारोबार करने वाले व्यापारियों का आय का यह साधन भी खत्म हो गया। अब जब कांवड़ यात्रा ही नहीं होगी तो सेवा शिविर भी नहीं लगाए जाएंगे। जिसके चलते अंगोछा, लोवर, टीशर्ट, फुटवियर, टेंट, कैटरिंग, डीजे, इलेक्ट्रिक, जेनरेटर, खाद्य सामग्री, मिष्ठान आदि का कारोबार प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


शहर में रह जाएगा सामान्य बाजार
बजाजा, वैली बाजार, शारदा रोड, लालकुर्ती, सेंट्रल मार्केट, बेगमपुल, आबूलेन, सदर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रिठानी, गंगानगर के बाजार में इस बार कांवड़ यात्रा से संबंधित सामान की बिक्री नहीं होगी। रूटीन का ही बाजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार को भारी क्षति
ज्वाला खादी भंडार के अजय अरोड़ा का कहना है कि कांवड़ यात्रा न होने से काफी नुकसान होगा। कोई विकल्प भी नहीं है। कोरोना से बाजार पहले ही खत्म हो गया है। डिमांड पूर्व से ही ली थी। अब बाकी ऑर्डर भी कैंसल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में आज से खुला जिला न्यायालय, दो शिफ्टों में होगा कार्य, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना पड़ेगा ध्यान

कांवड़ यात्रा से सभी को उम्मीद
हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर गोयल का कहना है कि इस 80 दिन के लॉक डाउन के बाद अब व्यापारियों को कांवड़ यात्रा से ही उम्मीद थी। कांवड़ यात्रा पर रोक से हर बाजार प्रभावित होगा।

संपूर्ण बाजार को होगी क्षति
सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित बंसल का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ग के व्यापारी को लाभ होता है। लेकिन इस बार यात्रा न होने से सब सूना ही रहेगा।

उम्मीद हुई खत्म
सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि कोरोना से पहले ही बाजार टूट चुका है। अब कांवड़ यात्रा पर रोक से बाकी कारोबार की उम्मीद खत्म हो गई है। लाखों का नुकसान तो होगा ही।

नहीं आएगी कोई मांग
महेश टेंट हाउस के कपिल भारद्वाज का कहना है कि कोरोना ने पहले ही टेंट व्यवसाय खत्म कर दिया। अब इस बार शिविर न लगने से टेंट हाउस की कोई मांग नहीं आएगी। कांवड़ यात्रा न होने से भारी नुकसान होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed