{"_id":"6056658c8ebc3e8d320f465f","slug":"merath-kolej-prabandh-samiti-chunaav-mein-1422-sadasy-daalenge-vot-city-news-mrt530909112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में 1422 सदस्य डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में 1422 सदस्य डालेंगे वोट
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में 18 अप्रैल को होने वाले प्रबंध समिति चुनाव की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। इस बार चुनाव में 1422 सदस्य मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मेरठ कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। इसमें 15 सदस्य ऐसे हैं, जिनके बारे मे डाक से मिले पत्रों में कहा गया कि इनकी मृत्यु हो चुकी है। इन 15 सदस्यों की सूची बना ली गई है। अगर संबंधित नाम से कोई वोट डालने आता है तो उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा बहुत से सदस्यों ने फोटो पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं, जबकि इसका पूरा समय दिया गया था। ऐसे में जिन सदस्यों के पास फोटो मतदाता कार्ड नहीं होगा, उनको वोट देने से पहले चुनाव कार्यालय में सत्यापन कराना होगा। इसके बाद ही वह सदस्य वोट डाल पाएंगे।
चुनाव के लिए 30 मार्च से एक अप्रैल तक नामांकन फार्म प्राप्त किए जाने शुरू हो जाएंगे। दो अप्रैल को नामांकन फार्म प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि है। तीन अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सात अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 18 अप्रैल को मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।