{"_id":"641cc9916b70ed10580455a4","slug":"merab-10-and-his-six-year-old-sister-konen-from-khairnagar-went-missing-on-wednesday-around-730-pm-na-news-c-14-1-166400-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरयू नदी में डूबे गंगानगर के दीपांशु का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरयू नदी में डूबे गंगानगर के दीपांशु का शव मिला
Fri, 24 Mar 2023 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 Mar 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। अयोध्या स्थित सरयू नदी में पांच दिन पूर्व दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे गंगानगर बी ब्लॉक निवासी छात्र दीपांशु का शव मिल गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक परिजन शव लेकर गंगानगर पहुंचेंगे।
जल पुलिस के प्रभारी रूवे प्रताप ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पुराने सरयू पुल के नीचे ही छात्र का शव मिला। शव पुल के पाये में फंसा था। नगर कोतवाल मनोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दीपांशु के मौसा महेंद्र सिंह ने बताया कि रात दस बजे तक पंचनामे की प्रक्रिया पूरी हुई है। पिता बलकेश, भाई नवीन, प्रियांशु, मामला किरणपाल, बिट्टू व विकास आदि शव लेकर शुक्रवार दोपहर तक मेरठ पहुंचेंगे।
गंगानगर निवासी बलकेश का तीसरे नंबर का पुत्र दीपांशु (19) ने द एवन्यू पब्लिक स्कूल से 2022 में इंटर पास की थी। उसके बाद एकेटीयू लखनऊ में बीआर्क में प्रवेश लिया था। वह कैंपस में रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह दीपांशु अपने भावनपुर के ज्ञानपुर गांव निवासी साथी दीपक व अन्य चार दोस्तों के साथ अयोध्या गया था। दोपहर में दीपक ने फोन कर जानकारी दी थी कि दीपांशु व अन्य तीन दोस्त सरयू नदी के नये घाट पर नहा रहे थे। उसी समय चारों डूबने लगे थे। जल पुलिस ने तीन छात्रों के बचा लिया था। परंतु दीपांशु का पता नहीं चला था।