फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mental health message given to children

Meerut News: बच्चों को दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

Tue, 16 Sep 2025 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Mental health message given to children
रोहटा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस में जानकारी देते मनोचिकित्सक। संवाद
रोहटा। गांव कैथवाड़ी स्थित जनता इंटर कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर राष्ट्रीय टेली-स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल से पहुंची मनोचिकित्सक डॉ. विभा नागर और डॉ. विनीता शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी समाज के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। तनाव आत्महत्या जैसी घटनाओं का प्रमुख कारण है। इसे आत्मविश्वास और संवाद के जरिए दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव की स्थिति में सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर की मदद अवश्य लेनी चाहिए। यह हेल्पलाइन हर जरूरतमंद के लिए उपलब्ध है। इस दौरान प्रधानाचार्य रंजीत सिंह, उपप्रधानाचार्य सुनील पांचाल, श्यामवीर सिंह, महेश यादव, दिव्या त्यागी और पूनम सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed