फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   men attack on student in Baghpat in front of collage communal tension

बागपत: दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्र पर किया हमला, मुकदमा दर्ज, क्षेत्र में तनाव

Sat, 22 Dec 2018 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
men attack on student in Baghpat in front of collage communal tension
crime amar ujala - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में छात्रों के बीच झगड़े और कहासुनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक घटना जिले के यमुना इंटर कॉलेज के बाहर हुई। यहां कॉलेज के बाहर दूसरे समुदाय के चार युवकों ने कक्षा 11 के छात्र को तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए दुकानदार से भी मारपीट की। छात्र के पिता ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।  

विज्ञापन


शहर की अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उसका बेटा मोहित शर्मा यमुना इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार को डॉ. महावीर वाली गांव में कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। मोहित भी खड़े होकर झगड़ा देख रहा था।  
विज्ञापन


इसी को लेकर शनिवार को दूसरे समुदाय के युवकों ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे घेर लिया और उससे मारपीट करने वाले युवकों के नाम पूछने लगे। छात्र ने कहा कि युवकों के नाम नहीं जानता था। चारों युवकों ने छात्र पर हमला बोल दिया। तमंचे  के बट और लोहे के पंच मारकर उसे घायल कर दिया। बचाव में आए दुकानदार पूरब पुत्र राम भरोसे निवासी लोनी के साथ भी हमलावरों ने  मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्र के पिता ने चांद, राशिद, आसिफ, शादाब के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed