{"_id":"605b987f8ebc3ee9744508cb","slug":"memorandum-submitted-to-the-sdm-regarding-the-capture-of-the-drodpeshwar-temple-meerut-news-mrt5315643149","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोपदेश्वर मंदिर पर कब्जे के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोपदेश्वर मंदिर पर कब्जे के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। प्राचीन द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर एक बार फिर अन्य मंदिरों की तरह अवैध कब्जे को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा में है। बुधवार को महंत अनिल सारस्वत ने उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल को क्षेत्र के कुछ भू माफिया द्वारा मंदिर पर कब्जा करने के संबंध में ज्ञापन दिया।
उन्होंने बताया कि कुछ भू माफिया ने पूर्व में मां भद्रकाली मंदिर, उसके बाद पांडेश्वर महादेव मंदिर पर जबरन कब्जा कर लिया था। उसके बाद अब भू माफिया का एक बड़ा गिरोह द्रोपदेश्वर मंदिर और उसकी लगभग 12 बीघा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें धमकियां दे रहा है। मंदिर पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्ष द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर पर बिताए और इस मंदिर को पुर्नस्थापित किया। मंदिर प्रांगण में अन्य मंदिरों का भी निर्माण करवाया। 18 मार्च को कुछ दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसकी उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, 1076 और पुलिस के पास शिकायत की थी। भू माफिया ने उसके बेटे पर भी जानलेवा हमला किया था। मामले की जांच कर भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।