फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum given to the Chairperson for the renovation of Shri Ramlila Ground

श्री रामलीला मैदान के जीर्णोद्वार के लिए चेयरपर्सन को दिया ज्ञापन

Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to the Chairperson for the renovation of Shri Ramlila Ground
हस्तिनापुर। कस्बे की श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारी ने चेयरपर्सन सुधा खटीक को ज्ञापन देकर श्री रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार कराने की मांग की।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने चेयरपर्सन सुधा खटीक को ज्ञापन देते हुए कहा कि यह मैदान कस्बे के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां पर भगवान श्रीराम लीला का मंचन किया जाता है। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान यहां पर कलाकारों से लेकर श्रद्धालुओं तक को कोई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर अभी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि कस्बे के श्री रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार के संबंध में पर्यटन विभाग को तुरंत पत्र भेजा जाएगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ऐतिहासिक नगरी के श्री रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, हरीश कुमार उर्फ हरशु, दर्शन भारद्वाज, सुनील कालरा, नीरज कुमार, मुकेश ठाकुर, बिन्नू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed