फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum given to SDM regarding occupation and recovery of graveyard

Meerut News: कब्रिस्तान पर कब्जा और वसूली के मामले में एसडीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 22 May 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to SDM regarding occupation and recovery of graveyard
सरधना। बिनौली रोड पर कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे के विरोध में भाकियू किसान क्रांति के कार्यकर्ताओं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के बिनौली मार्ग स्थित मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा और शव दफनाने के नाम पर वसूली किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के मुख्य गेट पर अवैध ताला लगा दिया। गरीब परिवारों से जबरन एक हजार रुपये वसूले जाने का आरोप है।


भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव और पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी की मौजूदगी में मोहल्लावासियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि यह कदम समाज में अशांति और सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकता है। चौधरी निखिल राव और निजाम अंसारी ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने से ताले हटवाने, अवैध वसूली रोकने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। संगठन विस्तार के तहत सुलेमान शाह को संगठन के मजदूर मोर्चा तहसील सरधना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed