फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members were apprised of the government policies.

Meerut News: सभासदों को शासन की नीतियों से अवगत कराया

Fri, 10 Oct 2025 05:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Oct 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Members were apprised of the government policies.
नगर पालिका में गोष्ठी का आयोजन। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
मवाना। उत्तर प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने की दशा में चलाए जा रहे महाअभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद् में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभासदों को शासन की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने शासन की अनेकों योजनाओं पर प्रकाश डाला। सभासदों द्वारा भी कई सुझाव गोष्ठी में दिए गए। जिन्हें अध्यक्ष ने गंम्भीरता से सुना और उन पर अमल किए जाने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और समूची मशीनरी प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य और एक समृद्धशाली राज्य बनाने की दिशा में लगातार अग्रसर है और इसी लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए शासन नीतियां भी बना रहा है। हमें भी इस महा अभियान में योगदान करना है। इस अवसर पर सभासद सलीम, नीरज खटीक, मुकेश रानी, विनित चौधरी, सभासद पुत्र अमीर आजम भूरा, शाहआलम, पालिका के सफाई एवं खादय् निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियन्ता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह व पालिका के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed