फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members of the Muslim community celebrated the PM's birthday by cutting a cake.

Meerut News: मुस्लिम समाज के लोगों ने केक काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 17 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Members of the Muslim community celebrated the PM's birthday by cutting a cake.
सिवालखास में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी के आवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सिवालखास में मुस्लिम समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर पीएम मोदी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की दुआ मांगी।

समारोह को संबोधित करते हुए अनवार कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक का अपने परिवार के मुखिया की तरह ख्याल रखते हैं। इस दौरान शकील रजा, अनवार कुरैशी, मनव्वर चौहान, वकील चौहान, हाजी यासीन कुरैशी, सुशील चौहान, किशन दत्त शर्मा, हाजी हनीफ कुरैशी, हाजी जावेद कुरैशी मौजूद रहे। कस्बा सिवालखास में ही शकील रजा के आवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर अली मुदस्सिर, रहीसू, बब्लू रजा, कल्लू, बाबू, यामीन, शौकीन, गुलफाम, सद्दाम, सलीम, जाहिद, मोहम्मद, मनोज, फैसल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed