फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Member who complained about corruption received threats

Meerut News: भ्रष्टाचार की शिकायत के करने वाले सभासद को मिली धमकी

Sun, 09 Nov 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Member who complained about corruption received threats
- नगर पालिका लिपिक पर अवैध संपत्ति और ठेकों में मिलीभगत के आरोपों की जांच जारी
विज्ञापन

सभासद ने आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
दूसरे पक्ष ने भी सभासद पर गंभीर आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले एक सभासद को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सभासद का आरोप है कि नगर पालिका के लिपिक और एक ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने के बाद कुछ असामाजिक तत्व उन्हें धमका रहे हैं।
वार्ड-23 के सभासद आशीष त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने नगर पालिका के प्रधान लिपिक विपिन शर्मा और ठेकेदार यूनुस के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने, लंबे समय से एक ही पटल पर जमे रहने आदि कई आरोप लगाकर शिकायत की थी। सभासद का आरोप है कि शिकायत के कुछ दिन बाद ही सरधना देहात निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। सभासद का कहना है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन

सभासद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इधर, नगर पालिका में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने एसडीएम सरधना को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच दूसरे पक्ष के श्याम सुंदर शर्मा पुत्र शिवकुमार ने भी सभासद आशीष त्यागी के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि सभासद ने शनिवार सुबह उन्हें फोन कर प्रधान लिपिक का साथ छोड़ने को कहा और विरोध करने पर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलीं हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed