फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mela Budha Babu inaugurated today, will be organized till 5th July

मेला बूढ़ा बाबू का शुभारंभ आज, 5 जुलाई तक होगा आयोजन

Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mela Budha Babu inaugurated today, will be organized till 5th July
सरधना। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन सबीला बेगम की अध्यक्षता में आपातकालीन बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेला बूढ़ा बाबू को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि मेला कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए 5 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मेले से संबंधित ठेकेदारी प्रक्रिया, शुल्क निर्धारण और सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई। ईओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी नियम की अनदेखी नहीं की जाएगी। सभी सभासदों ने ठेकेदार की बोली व शर्तों पर सहमति जताई। शुक्रवार शाम ब्रह्मा की पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि मेले का आयोजन प्रायोजकों के सहयोग से किया जाएगा, ताकि आय-व्यय का संतुलन बना रहे। हालांकि, एक प्रमुख प्रायोजक ने खाटू श्याम कार्यक्रम से हाथ पीछे खींच लिया, जिसकी जिम्मेदारी अन्य प्रायोजकों ने संभाल ली है। मेले के दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन व मुशायरा, मैजिक शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हिंदी नाटक मंचन, ऑल इंडिया मुशायरा, मैजिक शो के अलावा झूले व अन्य मनोरंजन के संसाधन एनओसी के बाद ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद ही झूलों का संचालन शुरू किया जाएगा। बैठक में शाहिद मलिक, शहजाद सितारा, शानू जैन, इमरान ठाकुर, राहुल, तनिका जैन, नेहा टाली, अंजलि, संजय सोनी, राहुलपाल, तारिक हसन, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed