फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting with administration today for opening of school

स्कूल खोले जाने को लेकर प्रशासन के साथ बैठक आज

Sat, 17 Oct 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting with administration today for opening of school
मेरठ। अनलॉक प्रक्रिया के तहत 19 अक्तूबर से स्कूल खुलने हैं। इसकी तैयारी के लिए प्रशासन के साथ शनिवार को स्कूल संचालकों की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसके तहत स्कूलों में सैनिटाइजेशन से लेकर सिटिंग प्लान और सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे बनाए जा रहे हैं। वहीं, आज शहर के सभी स्कूलों के संचालकों की डीएम के साथ बैठक होगी। जिसमें स्कूल समस्याओं और चुनौतियों को उठाएंगे। द अध्ययन स्कूल में शुक्रवार को लाल रंग के रिबन बांधकर सिटिंग प्लान तैयार किया है। लाल रंग के रिबन वाली कुर्सियों पर छात्र नहीं बैठ सकेंगे। वहीं, अभी तक स्कूल में 56 बच्चों के अभिभावकों ने सहमति दी है।
डीएम के साथ बैठक आज
कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई पुन: प्रारंभ किए जाने के संबंध में 17 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई। इसमें मानक संचालन प्र्रक्रिया के बारे में विमर्श किया जाएगा। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन भी चलेंगी कक्षाएं
एमपीएस ग्रुप ने भी कुछ निर्देश जारी किए हैं। जिसमें विद्यालय खोलने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से सहमति पत्र शेयर किया। वहीं, मानक संचालन प्रक्रिया की वीडियो भी शेयर की। इसमें कहा कि छात्र मास्क का प्रयोग जरूर करेंगे और पहचान पत्र तथा सैनिटाइजर लेकर आएंगे। प्रत्येक कक्षा में 20 से ज्यादा छात्र-छात्राएं नहीं बैठेंगे। कप्रथम दो सप्ताह में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को बुलाया जाएगा। इसके बाद नौंवी एवं 11वीं की कक्षाओं को इस कड़ी में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खोलने का विरोध, बीएसए कार्यालय पर धरना
मेरठ। निजी स्कूलों में छात्रों से वसूली जा रही मनमानी फीस तथा परिषद के स्कूल खोले जाने के विरोध में अभिभावक खुलकर सामने आ गए हैं।
अभिभावक संघ अध्यक्ष कपिल राज शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बीएसए उस समय एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम में थे। इसके बावजूद अभिभावक बीएसए को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने वित्त अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि महामारी ठीक होने तक स्कूल न खोले जाएं। तय शुल्क से ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों पर कारवाई की जाए। पांच माह की फीस माफ की जाए। स्कूलों की बैलेंस शीट की जांच की जाए। वहीं, ऑनलाइन पढ़ाई का स्तर तय कर शुल्क का निर्धारण किया जाए। यहां किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, मेरठ व्यापार मंडल अध्यक्ष जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, मनीष शर्मा, सुशील गौर, संजय कुमार, मनोज कुमार, संदीप गुप्ता, बदर आलम, मुकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed