फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting held for various demands of Brahmins

Meerut News: ब्राह्मणों की विभिन्न मांगों के लिए हुई बैठक

Thu, 08 Jan 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Meeting held for various demands of Brahmins
सरधना। लखनऊ में आयोजित होने वाले विराट सर्वण ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बैठक में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 28 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले विराट स्वर्ण ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंडित आदेश फौजी ने ब्राह्मण समाज के हितों से जुड़ी कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव का अवकाश घोषित करे। ब्राह्मण आयोग और स्वर्ण आयोग का गठन, कमजोर ब्राह्मणों के लिए आरक्षण बढ़ाने, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक और सोशल मीडिया पर अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जैसी मांगें रखी। सुझाव दिया कि मंदिरों में पूजा-पद्धति में लगे ब्राह्मणों को वेतन और भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया। बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने इन मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, पंडित ईश्वर नंद शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, अमरदीप शर्मा, दिलबर शर्मा, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, ओमकार शर्मा, पवन शर्मा और नीरज शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed