फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's women's team is overall champion in boxing

बॉक्सिंग में मेरठ की महिला टीम ओवरऑल चैंपियन

Sun, 08 Jun 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut's women's team is overall champion in boxing
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ महिला टीम ओवरऑल विजेता
मेरठ। अंडर-17 जूनियर राज्यस्तरीय पुरुष व महिला वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ की टीम 12 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रहीं। वहीं, पुरुष टीम ने भी छह पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता झांसी के मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3 से 6 जून तक किया गया। महिला वर्ग की टीम ने पांच स्वर्ण, छह कांस्य और एक रजत पदक मिलाकर 12 पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

44-46 किलोग्राम वर्ग में सना प्रवीन ने कांस्य पदक, 48-50 किलोग्राम में राखी ने कांस्य, 50-52 किलोग्राम में भारती ने कांस्य, 52-54 किलोग्राम में खुशी ने रजत पदक, 54-57 किलोग्राम में खुशी ने कांस्य पदक, 57-60 किलोग्राम मेंं लिस्वी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

60-63 किलोग्राम में छवि ने स्वर्ण पदक, 63-63 किलोग्राम में कनिका ने कांस्य पदक, 66-70 किलोग्राम में श्रृष्टि ने स्वर्ण पदक, 70-75 किलोग्राम में मेहुल ने स्वर्ण, 75-80 किलोग्राम में अवनि ने स्वर्ण और 80-81 किलोग्राम में रिया ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में 3 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिलाकर कुल छह पदक आए। इसमें 44-46 किलोग्राम में दक्षेश सिंह ने स्वर्ण पदक, 50-52 किलोग्राम में अंगद ने कांस्य पदक, 60-63 किलोग्राम में आदित्य ने कांस्य पदक, 66-70 किलोग्राम में रुद्राक्ष ने रजत पदक, 70-75 किलोग्राम में देव ने स्वर्ण और 80 प्लस में रेहान ने स्वर्ण पदक जीता। मेरठ की महिला टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। महिला टीम की कोच ज्योति को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। इस मौके पर कोच राजेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह, विशेष तोमर, भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed