मेरठ। उत्तर प्रदेश अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता 30 मई से 2 जून तक भदोही में आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित कुश्ती स्टेडियम में मेरठ की टीम का चयन किया गया। टीम में फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी, 61 किलोग्राम में सागर वत्स ,70 किलोग्राम भार वर्ग में निहाल गोयल, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल वत्स ,86 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार। ग्रीको रोमन शैली में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार, 63 किलोग्राम में विशाल तोमर, 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल चौधरी, 72 किलोग्राम में अर्जुन सिंह का चयन हुआ। 77 किलोग्राम में विशाल भाटी, 82 किलोग्राम भार वर्ग में शरद चौधरी , 97 किलोग्राम भार में धीरेंद्र गुर्जर, 130 किलोग्राम में सार्थक का चयन किया गया ।महिला वर्ग में 50 किलो में नीलम तोमर, 55 किलो में सृष्टि तोमर ,57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी ,59 किलोग्राम भार वर्ग में लिजा तोमर ,62 किलोग्राम भार वर्ग में तनु चौहान ,65 किलोग्राम में सलोनी शर्मा ,72 किलोग्राम में कंचन का चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह ने किया।
मेरठ। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 मई तक गोंडा में किया गया। प्रतियोगिता में इतिशा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को इतिशा को स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मेरठ की टीम