{"_id":"68b43195c4a2c126650ff13c","slug":"meeruts-shivani-appointed-umpire-in-senior-asia-hockey-cup-meerut-news-c-72-1-mct1009-139723-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की शिवानी सीनियर एशिया हॉकी कप में अंपायर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की शिवानी सीनियर एशिया हॉकी कप में अंपायर नियुक्त
विज्ञापन
सीनियर एशिया कप के लिए अंपायर चुनी गई शिवानी शर्मा
- कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर चुकी हैं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ की शिवानी शर्मा को पांच सितंबर से चीन के हुआंगझू में होने वाले सीनियर एशिया हॉकी कप के लिए अंपायर नियुक्त किया गया है। एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवानी पिछले चार वर्ष से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी अंपायरिंग कर रही हैं। इससे पहले यहीं मेरठ से ही हॉकी सीखकर उन्होंने देशभर में मेरठ का नाम रोशन किया है।
पूर्व में शिवानी मस्कट में हुए जूनियर एशिया कप में भी अंपायरिंग कर चुकी है। शिवानी ने अपने हॉकी जीवन की शुरुआत एनएएस कॉलेज हाकी मैदान से की है। प्रदीप चिन्योटी के प्रशिक्षण में शिवानी शर्मा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं । अंपायरिंग का प्रशिक्षण भी शिवानी शर्मा ने प्रदीप चिन्योटी से ही लिया है। एशिया कप में अंपायर नियुक्त होने पर हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, रजनीश कौशल, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, लोकेश वत्स भूपेश वत्स आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।