फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Saurabh Chaudhary took the lead, scoring a brilliant 50 to win the match.

Meerut News: मेरठ के सौरभ चौधरी ने बनाई बढ़त, शानदार 50 का ब्रेक लगा जीता मैच

Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Saurabh Chaudhary took the lead, scoring a brilliant 50 to win the match.
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में स्नूकर प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगता खिलाडी.......संवाद
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में शनिवार का दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। दिन भर में कुल 13 मैच खेले गए जिनमें से 7 मुकाबले शुक्रवार के शेष थे और 6 मुकाबले शनिवार के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हुए।
विज्ञापन

शनिवार के मुख्य आकर्षण मेरठ के सौरभ चौधरी रहे। उन्होंने लखनऊ के श्वेताश्व दीक्षित के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 अंकों का शानदार ब्रेक लगाया। सौरभ ने शुरुआती बढ़त के साथ यह मुकाबला 56-63, 53-18, 51-29, 71-38 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं शुक्रवार के बचे हुए मैचों में दिल्ली के शरद कुमार ने शानदार वापसी करते हुए दीपक लवानिया को हराया। पहले दो फ्रेम हारने के बाद शरद ने अगले तीनों फ्रेम 51-20, 68-37 और 70-32 से जीतकर मैच जीता। वहीं विपक्षी खिलाड़ी के न आने पर बंटी रात्रा को वॉक ओवर मिला। इस मौके पर आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, विलियर्ड सचिव अंशुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, संजय शर्मा, ईशु अग्रवाल और कोणार्क बंसल सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार के अन्य प्रमुख परिणाम
विदित गावरी (यूपी): सृजन सिंह को 82-53, 68-20, 39-59, 63-45 से हराया।

फैजल खान (आरएसएबी): विवेक चोपड़ा (पंजाब) को 14-52, 64-34, 59-25, 70-53 से पराजित किया।

जेसन मल्होत्रा (दिल्ली): नीरज बग्गा (पंजाब) को 65-37, 46-58, 60-34, 64-33 से हराया।

अक्षत गोसाई (उत्तराखंड): नीतीश मदान (आरएसएबी) को एकतरफा 52-41, 66-25, 43-18 से मात दी।

शोएब खान (दिल्ली): पियूष खट्टर (यूपी) को 44-63, 60-41, 61-19 से पराजित किया।


शुक्रवार के शेष मुकाबलों का परिणाम
सनी सोलंकी (दिल्ली): स्नेह राज गुप्ता (यूपी) को 82-28, 81-43, 56-19 से हराया।
नीरज बग्गा (पंजाब): अभिनव सिंह (उत्तराखंड) को 63-41, 19-55, 47-44, 62-36 से हराया।

आदर्श वर्मा (बंगाल): पूर्व जूनियर चैंपियन अभिषेक आहूजा (दिल्ली) को 40-65, 59-7, 72-9, 71-11 से हराया।

कुणाल वाधवन (दिल्ली): असब खान को कड़े संघर्ष में 34-59, 73-35, 74-41, 46-67, 84-64 से पराजित किया।

डॉ. कबीर परुथी (एएसी): अरशद अली (यूपी) को रोमांचक मुकाबले में 58-20, 36-68, 70-39, 17-57, 57-49 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed