फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeruts promising, successful from medical to engineering

एम्स एंट्रेंस : मेरठ के होनहारों का जलवा, इन दो छात्रों ने मारी बाजी

Fri, 16 Jun 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 16 Jun 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Meeruts promising, successful from medical to engineering
दो साल ड्राप किया, अब बनेंगी डॉक्टर

मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग तक में मेरठ के होनहारों का जलवा है। बृहस्पतिवार को एम्स एंट्रेंस में शहर के दो होनहारों ने सफलता हासिल की है। शिवांगी शर्मा ने 1036 रैंक और कार्तिक चौधरी ने 1079 रैंक प्राप्त की है। होनहारों को एक्स में एडमिशन मिलने की उम्मीद है, इन्हें नीट के रिजल्ट का भी इंतजार है। इंजीनियरिंग में मेरठ की संजना गर्ग को 25 लाख रुपये का पैकेज मिला है। आईआईटी कानपुर से पासआउट संजना को यह पैकेज कैंपस प्लेसमेंट में मिला है। वह गुड़गांव में एक एमएनसी में जॉब कर रही हैं। कंपनी ट्रकों में लोडिंग और सप्लाई के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करती है।

विज्ञापन


दो साल ड्राप किया, अब बनेंगी डॉक्टर 
अजंता कॉलोनी निवासी शिवांगी शर्मा की एम्स एंट्रेंस में 1036 रैंक आई है। अपने सपने को पूरा करने के लिए शिवांगी ने दो साल ड्राप किया। सारा फोकस डॉक्टर बनने की तैयारी पर लगा दिया। पिता किशन चंद शर्मा बीएसएनएल में जॉब करते हैं। मां सुनीता शर्मा गृहणी हैं। चार बहनों में सबसे छोटी शिवांगी पढ़ाई सबसे आगे निकल गई। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक बड़ी बहन बीएड कर रही है। शिवांगी ने 2015 में डीएवी सेंट मैरी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर स्कूल से 12वीं की थी। अंक 93.2 प्रतिशत हासिल किए थे। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। शिवांगी का कहना है माता-पिता का पूरा सपोर्ट था। बस सोच रखा था कि डॉक्टर बनना है। लगातार हार्ड वर्क और धैर्य से अपना लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

कार्तिक पहले ही प्रयास में कामयाब

Meeruts promising, successful from medical to engineering
संजना गर्ग को 25 लाख का पैकेज

कार्तिक चौधरी अपने पहले ही प्रयास में मेडिकल एंट्रेंस में सफल हुए हैं। एम्स एंट्रेंस में उनकी 1079 रैंक आई है। 12वीं के साथ कार्तिक ने यह प्रयास किया थ। इंटरमीडिएट में उन्होंने 89 प्रतिशत नंबर हासिल किए। कार्तिक के पिता गेस्टएंट्रोलॉस्टि डॉ. अनिल कुमार और मां गायनेकॉलोजिस्ट डॉ. नेहा चौधरी हैं। परिवार दशमेश नगर में रहता है। कार्तिक पढ़ाई में शुरू से होनहार हैं। डॉक्टर बनने का माहौल घर में मिला। कार्तिक का कहना है उनको नीट के रिजल्ट का इंतजार है। उनके नीट में उत्तर कुंजी मिलान के मुताबिक 588 अंक हैं। वह नीट रैंक से एडमिशन को तरजीह देंगे। दिल्ली के सफदरजंग कॉलेज या मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्राथमिकता देंगे। उनका कहना है पढ़ाई से हार मत मानो, बोर मत हो। पढ़ते जाओ यह आपके काम आनी है। शौक में क्रिकेट, फुटबाल, गिटार, ड्रम है।  

संजना गर्ग को 25 लाख का पैकेज 
मानसरोवर कॉलोनी निवासी संजना गर्ग को नौकरी में 25 लाख रुपये का पैकेज मिला है। संजना ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की है। बृहस्पतिवार को आईआईटी के 50वें दीक्षांत समारोह में उन्हें डिग्री अवार्ड की गई। संजना का मल्टी नेशनल कंपनी रिविगो में कैंपस प्लेसमेंट हुआ। वह गुड़गांव में जॉब करती हैं। कंपनी की मानेसर में प्रोसेसिंग यूनिट है। दादा राधेश्याम गर्ग एएस कॉलेज मवाना से रिटायर हैं। पिता संजीव गर्ग रेलवे में नौकरी करते हैं। मां रीनू गर्ग कोचिंग देती हैं। चाचा डॉ. राजीव गर्ग ईएनटी स्पेशलिस्ट और चाची डॉ. शालिनी गर्ग गायनेकोलॉजिस्ट हैं। संजना नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम की स्कॉलर रही हैं। जेईई एडवांस में 265 रैंक आई थी। संजना ने कहा, मेहनत करते जाओ रिजल्ट अच्छा ही आएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed