फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Priyam Garg and Vijay Kumar selected in UP Ranji team

Meerut News: मेरठ के प्रियम गर्ग और विजय कुमार का यूपी रणजी टीम में चयन

Sat, 11 Oct 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Priyam Garg and Vijay Kumar selected in UP Ranji team
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर यूपी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में मेरठ के दो खिलाड़ी प्रियम गर्ग और विजय कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, विनीत पंवार को नेट गेंदबाज के रूप में चयनित किया गया है। प्रियम गर्ग पिछले कई वर्ष से लगातार उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होते आए है। इस बार उन्होंने यूपी लीग में लखनऊ की ओर से खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी की है। इसी के चलते उन्हें टीम में जगह मिली है। इसके अलावा मेरठ के ही विजय कुमार को टीम का हिस्सा बनाया गया है। विजय कुमार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और पिछले सत्र में भी यूपी के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर चुके है। यूपी लीग में भी विजय कुमार मेरठ मेवरिक्स टीम का हिस्सा है। इन दोनों के अलावा मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में ही अभ्यास करने वाले शामली निवासी विनीत कुमार को टीम में शामिल किया गया है। टीम में पूर्व में मेरठ में ही रहने वाले शिवम मावी को भी टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed