फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Karn Sharma has announced his retirement from international and domestic cricket.

Meerut News: मेरठ के कर्ण शर्मा ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Sun, 23 Aug 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Karn Sharma has announced his retirement from international and domestic cricket.
क्रिकेट कोच अतहर अली
यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार की तरफ से खेल रहे, 25 को खेलेंगे अंतिम मैच
विज्ञापन

वर्ष 2014 में पहनी थी भारत की जर्सी, केवल दो ही वन-डे मैच खेल पाए
-- आईपीएल में पिछले कई सीजन में रहा शानदार प्रदर्शन, कई ट्रॉफी जीती
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर और मेरठ के होनहार खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से उनके प्रशंसक मायूस हैं। लगभग दो दशक लंबे अपने शानदार कॅरिअर में उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से अमिट छाप छोड़ी है। वर्तमान में वह यूपी टी-20 लीग में खेल रहे हैं और 25 को अपना अंतिम मैच खेलेंगे।
कर्ण शर्मा ने साल 2014 में भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी। उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही मैच में ही उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट कर सुर्खियां बटोरी थी। सीमित अवसरों के बावजूद उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रेलवे के अलावा उत्तर प्रदेश, विदर्भ और आंध्रा जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। अपने लंबे घरेलू करियर में उन्होंने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट चटकाए और बल्ले से भी शानदार योगदान देते हुए दो शतकों की मदद से 2866 रन बनाए।
विज्ञापन

आईपीएल में चमकी किस्मत, कई रिकॉर्ड बनाए
इंडियन प्रीमियर लीग में कर्ण शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अलग-अलग सीजन में कई बड़ी टीमों के लिए खेलते हुए कई बार खिताब अपने नाम किए। वह लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीता। 2021 में भी सीएसके के साथ अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी जीती। उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में 90 मैच की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 83 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त को लखनऊ में खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच
वर्तमान में कर्ण शर्मा यूपी टी-20 लीग में खेल रहे हैं। जहां वह कानपुर सुपरस्टार्स टीम का हिस्सा हैं। 25 अगस्त को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ कॅरिअर का अंतिम मुकाबला खेलेंगे। उनके इस संन्यास के साथ ही उत्तर प्रदेश और भारतीय क्रिकेट के एक जुझारू योद्धा का सफर पूरा हो जाएगा।

काबिलियत के मुताबिक नहीं मिला मौका : अतहर अली
उनके शुरूआती दिनों के कोच अतहर अली ने बताया कि कर्ण शर्मा एक शानदार क्रिकेटर हैं। वह बचपन से ही जुझारू रहे हैं। वन-डे प्रारूप के हिसाब से उनके अंदर काबिलियत थी। इसके बावजूद उन्हें इस प्रारूप में कम ही मौके मिले। उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए था।

क्रिकेट कोच अतहर अली

क्रिकेट कोच अतहर अली

क्रिकेट कोच अतहर अली

क्रिकेट कोच अतहर अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed