{"_id":"683f5887a06fc27540033f40","slug":"meeruts-bhuvneshwar-became-the-hero-of-rcbs-victory-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134740-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीबी की जीत के हीरो बने मेरठ के भुवनेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीबी की जीत के हीरो बने मेरठ के भुवनेश्वर
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत में खास भूमिका निभाई। जीत के बाद मेरठ में कई जगह क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 17वें ओवर में दो विकेट पहले नेहाल वडेरा और फिर स्टोइनिस को वापस भेजा। वह पारी में अपना तीसरा ओवर डालने आए थे और उनका वो ओवर टर्निग प्वाइंट रहा।
आरसीबी की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 190 रन बनाए थे। पंजाब की टीम को जीत के लिए 191 रन बनाने थे। पारी का 17वां ओवर भुवनेश्वर लेकर आए और उन्होंने दो विकेट लेकर कमाल कर दिया। उनका ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। वहां से आरसीबी जीत की ओर अग्रसर होती चली गई। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 38 रन लेकर 2 विकेट लिए। ये दो विकेट उन्होंने 17वें ओवर में लिए जहां से आरसीबी की जीत की नींव रखी गई। भुवनेश्वर की बात करें तो वह अभी तक के अपने सभी आईपीएल के सीजन में दो बार पर्पल कैप के विनर रह चुके है।
वर्ष 2025 के आईपीएल में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे पिछले साल ही हैदराबाद ने उन्होंने रिलीव किया और आरसीबी ने इस गेंदबाज को अपने दल में शामिल करने का मौका नहीं जाने दिया और 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने प्रदर्शन से आरसीबी को कई महत्वपूर्ण मैच जीताए और फाइनल में तो उन्होंने कमाल कर दिया। जहां सभी को लग रहा था कि पंजाब इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच को आरसीबी के पक्ष में कर दिया।