{"_id":"69c696f16582af684a0df790","slug":"meeruts-bhuvneshwar-and-sameer-rizvi-will-be-seen-in-ipl-2026-meerut-news-c-72-1-mct1009-150836-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईपीएल-2026 में नजर आएंगे मेरठ के भुवनेश्वर और समीर रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईपीएल-2026 में नजर आएंगे मेरठ के भुवनेश्वर और समीर रिजवी
विज्ञापन
- आज से हो रही शुरूआत, भुवी आरसीबी से, समीर दिल्ली की ओर से खेलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईपीएल-2026 का सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सीजन में मेरठ के दो खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी खेलते नजर आएंगे। भुवनेश्वर कुमार आरसीबी से, और समीर रिजवी दिल्ली से खेलेंगे। भुवनेश्वर कुमार सीजन के पहले मैच में ही दिख सकते हैं।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले कई साल से आईपीएल खेलते आ रहे हैं। वह अभी तक के मेरठ के खिलाड़ियों में सबसे अधिक धनराशि में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 2025 सीजन के लिए 10.75 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया था। आरसीबी ने 2026 के लिए भी भुवनेश्वर को इतनी ही धनराशि में रिटेन किया था। भुवनेश्वर कुमार शनिवार को प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं। उन्होंने अभी तक के अपने आईपीएल कॅरिअर में 180 से अधिक मैचों में 185 विकेट लिए हैं। दो बार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर पांच विकेट है।
भुवनेश्वर वर्ष 2012 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। आखिरी बार 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टी-20 मैच खेला था। वर्ष 2018 में आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 63 रन बनाए थे और चार विकेट भी लिए थे। वर्ष 2022 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट लगातार खेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन
समीर का बल्ला भी गरजेगा
समीर रिजवी की के आईपीएल कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2024 में हुई थी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया था। उन्हें कई बार मौका भी मिला लेकिन वह उस सीजन में ज्यादा कुछ कर नहीं सके। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया था। 2025 में दिल्ली के आखिरी मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी और दिल्ली को जीत दिलाई थी। इस साल उम्मीद की जा रही है कि समीर को दिल्ली से अधिक मौके मिल सकते हैं। समीर रिजवी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह दो दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।
समीर के मामा और कोच तनकीब अख्तर ने उन्हें क्रिकेट के लिए प्रेरित किया। समीर ने 11 साल की उम्र से गांधी बाग एकेडमी में प्रशिक्षण शुरू किया। वर्ष 2019-20 की रणजी ट्रॉफी में 16 साल की उम्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। 2023 में यूपी टी-20 लीग में नौ पारियों में 455 रन बनाए। इनमें 47 गेंद में सबसे तेज शतक भी शामिल रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग ने उन्हें राइट-हैंडेड सुरेश रैना की पहचान दिलाई। वर्ष 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा लेकिन सीमित अवसरों में वह आठ पारियों में 51 रन ही बना सके। इस साल दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया है।