फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Arnav Som took five wickets for UP.

Meerut News: मेरठ के अर्णव सोम ने यूपी की ओर से झटके पांच विकेट

Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Arnav Som took five wickets for UP.
- अपने पहले ही मैच में किया कमाल का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ग्वालियर में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 मैच में यूपी की ओर से खेलते हुए मेरठ के अर्णव सोम ने पांच विकेट झटके हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में ये कमाल कर दिया और टीम को बढ़त दिलाई।

छह दिसंबर से शुरू हुई ट्रॉफी में युपी का मैच गुजरात के साथ खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली इनिंग में 303 रन बनाए थे। इसके बाद पहली इनिंग में गुजरात को यूपी ने 244 रन पर ऑल आउट कर दिया। यूपी की ओर से मेरठ के मोदीपुरम निवासी अर्णव सोम ने पांच विकेट प्राप्त किए। अर्णव सीधे हाथ के ऑफ स्पिनर हैं। उन्होंने मैच में कुल 35 ओवर गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 12 मेडन ओवर डाले और पांच विकेट प्राप्त किए। उन्होंने कुल 44 रन दिए। उनकी इस उपलिब्ध पर उनके कोच चेतन रतूड़ी, पिता हंसराज ने भी खुशी जताई है। अर्णव इससे पहले अंडर 14 में भी यूपी की ओर से खेल चुके हैं। वह पिछले काफी समय से गढ़ रोड स्थित एफसीए क्रिकेट एकेडमी में चेतन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। यूपी और गुजरात के बीच मैच 6 से 8 दिसंबर तक खेला जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed