फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's air is the second most polluted among 230 cities in the country.

Meerut News: मेरठ की हवा देश के 230 शहरों में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित

Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut's air is the second most polluted among 230 cities in the country.
अमर उजाला....सुबह पड़ रही है ठंड और स्माग....वेस्ट एंड रोड से शहीद स्मारक की आेर जाने वाली सड़क
मोदीपुरम। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी देश के 230 शहरों की सूची में मेरठ की हवा दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित रिकॉर्ड की गई। जबकि, वायु प्रदूषण में गाजियाबाद पहले नंबर पर दर्ज किया गया। सर्दी के सीजन में शुरू हुआ स्मॉग का फैलने का सिलसिला तेज होने से मुश्किलें पैदा होने लगी हैं। स्मॉग का असर सुबह से लेकर शाम तक ही नहीं, रात में भी दिखाई दे रहा है। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को दिन निकलते ही मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 419 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स के बढ़ने से सांसों पर संकट छा गया है। स्मॉग तेजी से फैलता जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब रही। इसे लाल श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर से लेकर देहात तक स्मॉग का असर छाया रहा। दिन में निकली धूप भी बेसर रही। इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। आंखों में जलन और सांसों पर संकट के बीच चिंता बढ़ने लगी है। एनसीआर क्षेत्र में लगातार प्रदूषण परेशानी का सबब बनता जा रहा है, वहीं सर्दी में भी इजाफा हो रहा है। रात का तापमान गिर रहा है और दिन में भी ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम के जानकारों के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में और भी ठंड में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed