फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut zone nober one in devolment

विकास कार्यों में मेरठ मंडल को मिला पहला स्थान

Fri, 05 May 2017 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 05 May 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
meerut zone nober one in devolment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वित्तीय वर्ष 2016-17 में कराये गये विकास कार्यों की शासन स्तर पर की गई समीक्षा में मेरठ मंडल को पहला स्थान मिला है। जनपद बुलंदशहर ने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि इस तरह से काम करना है कि यह ग्राफ नीचे नहीं आए। मंडल में मेरठ जनपद पांचवें स्थान पर आया है। कमिश्नर ने कहा कि मंडल के सभी जिले विकास कार्यों मे खुद को ऊपर लाने केलिए प्रयास करें।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें। विकास कार्यों से जहां एक ओर आमजन को सुविधा मिलती है वहीं दूसरी ओर सरकार की छवि भी बनती है। उन्होंने विकास कार्यों की सतत निगरानी व निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मेरठ व मंडल के वासियों को बेहतर सुख संसाधन उपलब्ध कराने के तहत स्मार्ट सिटी, मेट्रो, आरआरटीएस, ईस्टर्न पैरीफेरल कॉरिडोर, मेरठ-बुलंदशहर हाइवे, आईटी पार्क, कूड़ा निस्तारण प्लांट के माध्यम से कूड़े से बिजली उत्पादन आदि प्रोजेक्ट पर कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा 2019 तक प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने व बेहतर कानून व्यवस्था उपलब्ध कराने आदि पर ठोस निर्णय लिए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडल इस बार प्रदेश में नंबर वन आया है, उसी तरह से आगे भी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed