फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut YouTuber dead body recovered from Rishikesh after eight days

Meerut: गंगा के भंवर में डूबे यूट्यूबर का शव आठ दिन बाद ऋषिकेश से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Dec 2022 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Dec 2022 02:03 PM IST
सार

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया था। आठ दिन बाद उसका शव बरामद हो सका।

विज्ञापन
Meerut YouTuber dead body recovered from Rishikesh after eight days
सुनील सैनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश में मुनि की रेती-तपोवन क्षेत्र में 21 दिसंबर को गंगा में डूबे मेरठ निवासी युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने ऋषिकेश के बैराज जलाशय बरामद किया है। युवक के परिजनों ने उसकी पहचान की है। सुनील अपने तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया था। इसके बाद दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम में रहते हैं। उनका छोटा भाई सुनील सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय सुरेश सैनी ऋषिकेश में रहकर फ्रीलांस फोटोग्राफी करता था।


यह भी पढ़ें: Baghpat: संत हत्या के साजिशकर्ता योगेंद्र ने प्रियंका गांधी और बिलावल भुट्टो को भी भेजे थे मैसेज

Meerut YouTuber dead body recovered from Rishikesh after eight days
सुनील सैनी। - फोटो : amar ujala
परिजनों के मुताबिक, वह इन दिनों ऋषिकेश में योगा के फोटो शूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। आठ दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गया था। तैरते समय वह भंवर में फंस गया। जिससे वह डूबने लगा। दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गया।

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से किया है एमजेएमसी
सुनील ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी व एमजेएमसी की पढ़ाई की है। वह 2022 में ही पासआउट हुआ है। इंटरमीडिएट माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा से किया है। परिजनों के मुताबिक, सुनील का सर्वाईवल नील के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। परिजनों के मुताबिक, वह नेट की तैयारी में लगा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed