{"_id":"69a6900982f56bace30b8a54","slug":"meerut-youths-risked-their-lives-and-performed-stunts-on-moving-cars-on-delhi-dehradun-highway-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जान जोखिम में डाल चलती कारों पर युवकों ने किया स्टंट, नंबरों से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जान जोखिम में डाल चलती कारों पर युवकों ने किया स्टंट, नंबरों से हुई पहचान
Tue, 03 Mar 2026 01:10 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:10 PM IST
सार
हाईवे पर कारों में काफिले में शामिल युवक खिड़कियों और सनरूफ से बाहर लटके हुए हैं। कारों में तेज आवाज में गाने चल रहे हैं। युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए अपनी और आम यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर कारों में स्टंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कारों के काफिले में जान जोखिम में डालकर कुछ युवकों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कई कारें एक साथ दौड़ रही हैं और इन पर कई युवक खड़े दिख रहे हैं। एक कार पर चार युवक भी दिख रहे हैं। पुलिस ने वाहनों के नंबर की मदद से स्टंट कर रहे युवकों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाने और रौब जमाने के लिए न केवल खुद को बल्कि अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिले में आए दिन वाहनों पर स्टंट के वीडियो सामने आते हैं। सोमवार को एक बार फिर स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोई एक वाहन या कोई एक युवक नहीं है बल्कि इसमें छह से अधिक वाहन और कई युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। युवकों ने हाईवे को लगभग घेरा हुआ है। वह खुद कारों के ऊपर खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ी संख्या में दिन रात वाहन दौड़ते हैं। ऐसे में ऐसा स्टंट कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद यह युवक बेखौफ स्टंट करते दिख रहे हैं और इन्हें किसी ने रोकने का भी प्रयास नहीं किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। वाहनों के नंबर के आधार पर पहचान कर ली गई है। वाहनों के ऑनलाइन लाइन चालान व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।