फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Youth Shoots Himself in Chest Amid Family Dispute, Two Brothers Were on Kanwar Yatra

Meerut: गृहक्लेश में युवक ने खुद को मारी गोली, दो भाई कांवड़ लेने गए हैं हरिद्वार

Mon, 21 Jul 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक शुभम ने गृहक्लेश के चलते खुद को सीने में गोली मार ली। दो बड़े भाई हरिद्वार कांवड़ लेने गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Youth Shoots Himself in Chest Amid Family Dispute, Two Brothers Were on Kanwar Yatra
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब युवक शुभम(20) ने गृहक्लेश के चलते खुद को सीने में गोली मार ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसे लहूलुहान हालत में पाया।

विज्ञापन


दो भाई गए हुए हैं कांवड़ लेने
शुभम के पिता अनिल मूल रूप से हरिपुर (हस्तिनापुर) के रहने वाले हैं और अपने तीन बेटों के साथ गंगानगर में किराए पर रहते हैं। अनिल और उनके बेटे मजदूरी करते हैं। दो बड़े बेटे हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर गए हुए हैं। छोटा बेटा शुभम घर में अकेला था, जब शाम करीब 7 बजे उसने तमंचे से खुद के सीने में गोली चला दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में घुसे तो शुभम जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पड़ोसियों ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस शुभम को दिव्य ज्योति हॉस्पिटल ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने शुभम के पिता से पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि तमंचा कहां से आया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed