{"_id":"6a5db043026366525c0b80cd","slug":"meerut-youth-repeatedly-slashes-woman-with-a-blade-after-saying-you-will-remember-me-then-flees-leaving-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'तू मुझे याद रखेगी' कहकर महिला पर ब्लेड से दनादन किए वार, लहूलुहान कर भागा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'तू मुझे याद रखेगी' कहकर महिला पर ब्लेड से दनादन किए वार, लहूलुहान कर भागा युवक, हालत गंभीर
Mon, 20 Jul 2026 10:51 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 AM IST
सार
मेरठ के पूर्वा शेखलाल निवासी महिला एनएएस कॉलेज से कचहरी मार्ग की ओर जा रही रही थी। दूसरे समुदाय के युवक वसीम ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ब्लेड से हमला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को सरेराह एनएएस कॉलेज से कचहरी मार्ग की ओर जा रही महिला को बीच सड़क पर रोककर आरोपी वसीम ने गर्दन और शरीर पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वा शेखलाल क्षेत्र निवासी पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी रविवार दोपहर बाजार से घर जा रही थी। जब वह कचहरी मार्ग पर पहुंची तो उसकी दौरान आरोपी वसीम अचानक उनके सामने आ गया और तू मुझे याद रखेगी, कहकर ब्लेड से गर्दन व शरीर पर कई वार कर दिए। महिला लहूलुहान होकर गिर गई। महिला के गिरते ही आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़ कर आए। वहां भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
महिला के भांजे ने आरोप लगाया कि हमला करने वाला दूसरे समुदाय का आरोपी वसीम करीब एक साल से उसकी मामी को लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहा था। परिवार के अनुसार, आरोपी कई बार घर तक पहुंचकर उसे परेशान करता था। समझाने पर वह हर बार माफी मांग लेता था, लेकिन रविवार को उसने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, महिला की गर्दन पर दो गहरे घाव हैं, जबकि शरीर पर भी तीन से चार जगह ब्लेड से वार किए गए हैं।
सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि महिला का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता के पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी है।