मेरठ: एनएच-34 पर बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मेरठ के सलारपुर गांव में एनएच-34 पर सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय अमित को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की बस ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार सुबह एनएच-34 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय युवक को मवाना की ओर जा रही आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर की बस ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैक्टरी के सामने टेम्पो से उतरा था अमित
गंगानगर के आई-ब्लॉक निवासी अमित अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। वह सलारपुर स्थित एसएस क्रिकेट बैट फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी के लिए फैक्टरी के सामने टेम्पो से उतरा। इसके बाद सड़क के बीच लगे अवरोधक को पार कर दूसरी ओर जाने लगा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग
बस की टक्कर से मौके पर मौत
अमित अभी सड़क पार कर रहा था, तभी मवाना की ओर जा रही आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
मोबाइल से पत्नी को दी गई हादसे की सूचना
सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अमित के मोबाइल फोन के जरिए उसकी पत्नी को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद पुलिस ने संबंधित बस को कब्जे में ले लिया है।
अभी नहीं दी गई तहरीर
पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।