{"_id":"6a7c8a019efbd5dbfe0c3482","slug":"meerut-youth-jumps-into-a-pond-in-kharkhauda-body-recovered-after-a-half-hour-search-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: खरखौदा में तालाब में कूदा युवक, आधा घंटे की तलाश के बाद निकला शव, जांच में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खरखौदा में तालाब में कूदा युवक, आधा घंटे की तलाश के बाद निकला शव, जांच में सामने आई ये बात
Wed, 12 Aug 2026 08:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:28 PM IST
सार
फखरपुर कबट्टा गांव निवासी कपिल को कुछ लोगों ने तालाब में कूदते देखा। तुरंत गहरे तालाब में उसकी तलाश शुरू की गई। जब तक निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कपिल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के तालाब में कूदने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फखरपुर कबट्टा गांव निवासी कपिल (30) पुत्र राजेंद्र बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के गुरुद्वारे के सामने स्थित तालाब के पास पहुंचा। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे तालाब में छलांग लगाते देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और युवक को बचाने के लिए तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया। तालाब की गहराई के कारण ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 30 मिनट बाद कपिल को तालाब से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आनन-फानन कपिल को इलाज के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक कपिल अपने परिवार में सबसे बड़ा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पिता राजेंद्र की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। परिवार में अब उसकी मां मदन और छोटा भाई सचिन रह गए हैं। युवक की अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पूर्व कपिल का किसी पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। परिजनों ने इसी विवाद को इस घटना से जोड़ते हुए कुछ आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।